संदिग्ध क्रिकेटरों पर पीसीबी की नजर मुद्रण
प्रयोक्ता योग्यता निर्धारण: / 0
ऊसरउत्कृष्ट 
द्वारा लिखित Administrator   
शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:15

कराची। रिपोर्टो में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर 'संदिग्ध लोगों' से मिले और पीसीबी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया, जिसके बाद टीम प्रबंधन कुछ खिलाड़ियों पर करीबी नजर रखे हुए है। पाक की एक दैनिक 'जंग' की रिपोर्ट के मुताबिक टीम प्रबंधन कुछ खिलाड़ियों की बातचीत को संदेह की नजरों से देख रहा है, जिन्होंने इन लोगों को अपने कमरों में भी बुलाया, जो दौरे की संहिता और दिशा-निर्देशों के ख़िलाफ़ है।

रिपोर्ट में कहा गया, 'इन संदिग्ध लोगों के साथ कुछ खिलाड़ियों की मुलाकात के बाद टीम प्रबंधन भी इस पर काफ़ी करीब से गौर कर रहा है, जिस तरह लीड्स में आस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ लक्ष्य का पीछा करते हुए कुछ खिलाड़ियों ने विकेट गंवाये '

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ एजेंटों को खिलाड़ियों के साथ रेस्टोरेंट और टीम होटल में देखा गया।हालांकि  पाकिस्तान टीम के मैनेजर यावर सईद ने इन रिपोर्टो को झूठ का पुलिंदा बताकर ख़ारिज कर दिया है।

अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:42 )
 


Another articles: