बिंद्रा, सायना समेत छह बने राष्ट्रमंडल के एंबेसडर मुद्रण
प्रयोक्ता योग्यता निर्धारण: / 0
ऊसरउत्कृष्ट 
द्वारा लिखित Administrator   
शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:03
नयी दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति ने इन खेलों के ब्रांड एंबेसडर के नाम पर कोई विवाद होने की आशंकाओं को सिरे से ही खत्म कर दिया। यही वजह रही कि एक-दो नहीं, बल्कि देश के छह दिग्गज खिलाड़ियों को ब्रांड  एंबेसडर बनाने का फैसला लिया गया। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्राविश्व की नंबर दो खिलाड़ी  बैडमिंटन  स्टार सायना नेहवाल और ओलंपिक कांस्य विजेता  मुक्केबाज विजेंदर कुमार, मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेल 2006 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे समरेश जंग, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सुशील कुमार और चार बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकाम को भी तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले इन खेलों का एंबेसडर बनाया गया है।

 राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश कलमाड़ी ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर मंगलवार को कहा, 'इन चैंपियनों ने भारत का नाम रोशन किया है। यह इन खेलों के एंबेसडर होंगे। इनका जुनून, शख्सियत और मौजूदगी राष्ट्रमंडल समिति के नज़रिये को प्रतिबिंबित करता है। उनका फोकस, मानसिक दृढ़ता और धैर्य उन्हें रोल मॉडल  और भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत बनाता है। इनका अनुशासन और प्रतिबद्धता भी मिसाल है।' कलमाड़ी ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह सभी भारतीयों को राष्ट्रमंडल खेलों के समर्थन के लिए प्रेरित करेंगे और ओलंपिक खेलों को आगे ले जायेंगे।'

अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:25 )
 


Another articles: