हास्य अभिनेता रवि बासवानी का हृदयाघात से निधन मुद्रण
प्रयोक्ता योग्यता निर्धारण: / 0
ऊसरउत्कृष्ट 
द्वारा लिखित Administrator   
शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:08

मुंबई | भारतीय सिनेमा के इतिहास की एक बेहद चर्चित और महत्वपूर्ण फ़िल्म जाने भी दो यारोके अभिनेता रवि बासवानी का कल हृदयाघात से निधन हो गया। यहां मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन नैनीताल से दिल्ली जाते समय हुआ। श्री बासवानी 64 वर्ष के थे।उन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत  फ़िल्म चश्मे बद्दूरसे 1981 में की थी। जाने भी दो यारोके लिए उन्हें 1984 में  फ़िल्मफ़ेयर  का 'श्रेष्ठ हास्य अभिनेता' का पुरस्कार मिला था। निर्देशक कुंदन शाह की इस छोटे बजट की फ़िल्म में नसीरुद्दीन शाह, भक्ति बर्वे इनामदार और सतीश शाह जैसे कलाकार थे। इस फ़िल्म  को इसी साल 25 वर्ष पूरे हुए हैं।

छोटे बजट की होने के बावजूद अपने हास्य मिश्रित सामाजिक व्यंग्य के लिए यह फ़िल्म आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। रवि बासवानी की अन्य चर्चित फ़िल्मों में अब आयेगा मजा”, “कभी हां कभी नाऔर यूं होता तो क्या होताआदि थीं। श्री बासवानी निर्देशक के रूप में अपनी पहली फ़िल्म पर काम कर रहे थे और उसकी पटकथा लिख चुके थे। रंगमंच से फ़िल्मों में आये, श्री बासवानी टीवी पर भी अभिनेता और निर्देशक के रूप में काफी सक्रिय रहे और कई धारावाहिक किये।

 वासवानी की मौत पर बालीवुड सितारों ने दुख जताया। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, ‘अभी पता चला कि रवि वासवानी नहीं रहे। सुनकर दुख हुआ। कमाल के व्यक्ति थे। हमेशा खुशनुमा और मदद करने वाले।’ फ़िल्मकार मधुर भंडारकर ने लिखा, ‘रवि वासवानी की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले।

अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:26 )
 


Another articles: