Cover Story

Cover Story
Home ख़बरे `मुंबई में राजस्थान'
`मुंबई में राजस्थान' पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
द्वारा लिखित Administrator   
शनिवार, 07 मार्च 2009 13:55

 

 
 
 जैसा कि आप जानते हैं कि मुंबई से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक `नूतन सवेरा' ने कुछ वर्ष पूर्व प्रवासी राजस्थानी शख्सियतों पर एक शानदार ग्रंथाकार विशेषांक (मिनी इन साइक्लोपीडिया) `मुंबई में राजस्थान' प्रकाशित  किया था

जिसमें मुंबई में बसी राजस्थानी समाज की उन प्रतिष्ठित हस्तियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया था, जिन्होंने अपने सामाजिक-शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यों से न सिर्फ अपने समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान किया है, बल्कि इस तरह मुंबई और महाराष्ट्र के विकास में भी हाथ बंटाया है। तब से `नूतन सवेरा' हर वर्ष `मुंबई में राजस्थान' का वार्षिकांक प्रकाशित कर रहा है।

`मुंबई में राजस्थान' की इस अनूठी परिकल्पना को विराट रूप प्रदान करने के लिए अब `नूतन सवेरा' ने इसे इंटरनेट पर प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है। संचार क्रांति के युग में `मुंबई में राजस्थान' का इंटरनेट संस्करण हर लिहाज से एक अभिनव और चमत्कारी योजना है, क्योंकि इसमें शामिल होनेवाली विभूतियों की यशोगाथा को न सिर्फ उनके पैतृक प्रदेश राजस्थान बल्कि देश के किसी दूरदराज के हिस्से में बैठा व्यक्ति, यहां तक कि सात समंदर पार विदेश में भी लाखों-करोड़ों लोग कंप्यूटर का एक बटन दबाकर देख सकेंगे।

 

          `मुंबई में राजस्थान' (इंटरनेट संस्करण) का उद्देश्य 

`मुंबई में राजस्थान' इंटरनेट पर उपलब्ध कराने का हमारा उद्देश्य यही है कि सूचना तकनीक में आयी क्रांति का चौतरफा लाभ उठाया जाये। इंटरनेट के जरिये अपनी सामाजिक-सांस्कृतिक उपलब्धियों से जन-जन को परिचित कराया जाये और अपने व्यापार-व्यवसाय को दूर-दूर तक फैलाया जाये।

- `मुंबई में राजस्थान' का इंटरनेट संस्करण असल में नये युग की आवश्यकता के सिद्धांत पर आधारित है। इसमें शामिल होकर आप अपनी सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों और उपलब्धियों से सारी दुनिया को अवगत करा सकते हैं, साथ ही अपनी व्यावसायिक संभावनाओं में ज़बर्दस्त इजाफ़ा कर सकते हैं।

- इंटरनेट संस्करण में आपके निजी विवरण के साथ आपकी व्यावसायिक दक्षताओं और विशेषताओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जायेगा। कहने का अर्थ है कि इसमें आपके बिजनेस कार्ड को शामिल किया जायेगा जो आपके ग्राहकों को आपसे जोड़ने में मदद करेगा। साथ ही आप भी अपने व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों को भी इसमें पायेंगे। असल में एक इंटरनेट बिजनेस डायरेक्टरी जैसा है यह `मुंबई में राजस्थान इंटरनेट संस्करण। 

 

मुंबई में राजस्थान (इंटरनेट संस्करण) की विशेषताएं

 `मुंबई में राजस्थान' के इंटरनेट संस्करण में शामिल होने का मतलब है व्यक्ति की लोकप्रियता और प्रसिद्ध में फटाफट चार चांद लगना। एक प्रतिष्ठित हिंदी अख़बार की विश्वसनीयता से अपने आपको जोड़कर आप अपनी सामाजिक और व्यावसायिक छवि को और भी विश्वसनीय और प्रमाणिक बना सकते हैं।



 

- इसके लिए आप इस इंटरनेट संस्करण में अपनी व्यापारिक या व्यावसायिक फर्म या संस्थान का आकर्षक विज्ञापन देकर अपनी व्यावसायिक ख्याति को बढ़ावा दे सकते हैं और आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

 

आपको क्या करना है -

 `मुंबई में राजस्थान' (इंटरनेट संस्करण) में आप अपना सचित्र निजी विवरण केवल ५००० रुपये देकर प्रकाशित करवा सकते हैं। अगर आप चाहेंगे तो आपके व्यावसायिक विशेषताओं का ब्योरा इसी के साथ अलग बाक्स में प्रकाशित किया जा सकता है। मात्र २१ दिन के अंदर आप अपने आपको इंटरनेट पर देख सकते हैं।


- आपका यह निजी विवरण एक साल की अवधि तक हमारे इस इंटरनेट संस्करण में शामिल रहेगा। अगले साल के लिए मात्र १००० रुपये देकर नवीनीकरण कराया जा सकता है।


- इंटरनेट संस्करण में आप अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान का आकर्षक विज्ञापन दे सकते हैं। इसके लिए दरें संलग्न हैं।

 

 

 

 नियम व शर्तें:-
१. सवेरा न्यूज़पेपर्स एंड पब्लिकेशंस लिमिटेड को इस योजना की समय
सीमा को बढ़ाने, समाप्त करने तथा प्रविष्टियों को स्वीकार या निरस्त
करने का अधिकार होगा।
२. संपादक का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।
३. किसी भी प्रकार के क़ानूनी विवाद का क्षेत्र मुंबई होगा।

अंतिम अद्यतन ( गुरुवार, 22 अक्टूबर 2009 17:29 )
 

Sarovar Portico

श्री नंद किशोर नौटियाल जी

 

Polygon

Translate Website

Browse this website in:

Hindi Media

Polls

बढ़ती नक्सली हिंसक वारदातों के लिए ज़िम्मेदार कौन?