| डेविड कैमरन की दो दिवसीय भारत यात्रा |
|
|
|
| द्वारा लिखित Administrator |
|
· भारत और ब्रिटेन के बीच होंगे कई अहम् समझौते
कैमरन कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज से मुलाकात करने के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस के कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे। इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति उनका स्वागत करेंगे। कैमरन बुधवार शाम नयी दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ एक ब़डा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। पिछले कुछ सालों में अंतरराष्ट्रीय राजनीति ने तेजी से करवट ली है और दुनिया का शक्ति संतुलन बदला है। इस वक्त जहां ब्रिटेन में मंदी का साया है, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। कैमरन सबसे पहले भारत के सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र बेंगलुरू पहुंचे हैं। उनके साथ ब्रिटेन के वाणिज्य मंत्री विंस केबल और कई ब़डी कंपनियों के प्रतिनिधि हैं। कैमरन इस दौरे के ज़रिये भारत के साथ अपने संबंधों को और गहरा बनाना चाहता है। कई समझौते होंगे उनकी इस यात्रा के दौरान व्यापार संबंधी समझौतों पर बातचीत होने की उम्मीद है। कयास लगया जा रहा है कि भारत के इस दौरे में ब्रिटिश एयरोस्पेस कंपनी, बीएई सिस्टम्स, हिंदूस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ मिलकर 50 करो़ड पाउंड के सौदे का ऎलान करेगी। इस सौदे के तहत 57 हॉक ट्रेनर जेट बनाये जायेंगे। ब्रिटिश प्रधान मंत्री देश के कुछ शहरों का दौरा भी करेंगे। इस दौरान उनके प्रतिनिधिमंडल में ब्रिटेन के वित्त मंत्री जॉर्ज ओसबोर्न, विदेश मंत्री विलियम हेग, वाणिज्य मंत्री विंस केबल, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन मंत्री ग्रेगरी बार्कर और विज्ञान और विश्वविद्यालयों के मंत्री डेविड विलेट्स भी शामिल हो जायेंगे । ब्रिटिश प्रधान मंत्री डेविड कैमरन की गुरूवार, 29 जुलाई को भारत के प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के साथ औपचारिक मुलाकात होगी। |
| अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:38 ) |