Home
अपमानजनक टिप्पणी पर वरुण गांधी को नोटिस पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
द्वारा लिखित Administrator   

नयी दिल्ली  गत वर्ष पीलीभीत में दिये गये अपने बयानों को लेकर काफी समय तक चर्चा में रहे वरुण गांधी को दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में नोटिस दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार,28 जुलाई  को बीजेपी सांसद वरुण गांधी को उनके मामा और पीलीभीत लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे वीएम सिंह की याचिका पर नोटिस जारी किया और जस्टिस अरुणा सुरेश ने मामले में वरुण गांधी से 30 जुलाई तक जवाब मांगा है। अपने काउंसल अर्जुन हरकौली के माध्यम  से दायर याचिका में सिंह ने वरुण पर गत लोकसभा चुनावों के दौरान अपने ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि वरूण ने उन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबद्ध और पृथक खालिस्तान के लिए काम करने वाला कहा था।


सिंह ने वरुण पर चुनाव प्रचार के दौरान किसानों और मुसलमानों का अपमान करने का आरोप भी लगाया है। उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट पर चुनाव के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने पर वरुण विवादों में घिर गये
 थे। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ़्तार किया गया था। वीएम सिंह, वरुण की मां और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के रिश्ते के भाई हैं। चुनाव में वह वरुण से तीन लाख से अधिक मतों से हार गए थे।

अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:29 )
 


Another articles:


Sarovar Portico

श्री नंद किशोर नौटियाल जी

 

Polygon

Hindi Media

Polls

बढ़ती नक्सली हिंसक वारदातों के लिए ज़िम्मेदार कौन?