| हास्य अभिनेता रवि बासवानी का हृदयाघात से निधन |
|
|
|
| द्वारा लिखित Administrator |
|
छोटे बजट की होने के बावजूद अपने हास्य मिश्रित सामाजिक व्यंग्य के लिए यह फ़िल्म आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। रवि बासवानी की अन्य चर्चित फ़िल्मों में “अब आयेगा मजा”, “कभी हां कभी ना” और “यूं होता तो क्या होता” आदि थीं। श्री बासवानी निर्देशक के रूप में अपनी पहली फ़िल्म पर काम कर रहे थे और उसकी पटकथा लिख चुके थे। रंगमंच से फ़िल्मों में आये, श्री बासवानी टीवी पर भी अभिनेता और निर्देशक के रूप में काफी सक्रिय रहे और कई धारावाहिक किये। वासवानी की मौत पर बालीवुड सितारों ने दुख जताया। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, ‘अभी पता चला कि रवि वासवानी नहीं रहे। सुनकर दुख हुआ। कमाल के व्यक्ति थे। हमेशा खुशनुमा और मदद करने वाले।’ फ़िल्मकार मधुर भंडारकर ने लिखा, ‘रवि वासवानी की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले।’ |
| अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:26 ) |