Cover Story

Cover Story
Home मूवी मसाला प्रकाश झा की आरक्षण भोपाल में
प्रकाश झा की आरक्षण भोपाल में पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
द्वारा लिखित Administrator   
शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:01

भोपाल। सुप्रसिद्ध फ़िल्मकार प्रकाश झा अपनी सुपरहिट  फ़िल्म 'राजनीति' के बाद अब अगली फ़िल्म 'आरक्षण' का फ़िल्मांकन भी झीलों और शैल-शिखरों के लिए प्रसिद्ध भोपाल की खूबसूरत वादियों में करेंगे। राज्य सरकार के 'स्कूल चलो अभियान' के सिलसिले में यहां आये झा ने कहा कि उनकी अगली फ़िल्म आरक्षण में मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन भी एक किरदार निभाते नज़र आयेंगे। इसमें उन्होंने अपने पसंदीदा अभिनेता अजय देवगन और  मनोज वाजपेई को भी लिया है।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भोपाल शहर में आरक्षण का फ़िल्मांकन इस वर्ष दिसंबर में शुरू होगा तथा फ़िल्म यहीं पूरी की जायेगी। इसके कुछ किरदारों में स्थानीय कलाकारों को भी काम करने का मौका मिलेगा।  झा ने कहा कि उनकी यह फ़िल्म दो सवालों पर जवाब तलाशती नजर आयेगी, पहला यह कि क्या पिछड़ी जातियों को आरक्षण के बावजूद पर्याप्त रोजगार मिला? और दूसरा, इस बारे में उत्पन्न कतिपय गलतफहमियों को किस तरह दूर किया जा सकता है?

अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:22 )
 


Another articles:


Sarovar Portico

श्री नंद किशोर नौटियाल जी

 

Polygon

Translate Website

Browse this website in:

Hindi Media

Polls

बढ़ती नक्सली हिंसक वारदातों के लिए ज़िम्मेदार कौन?