Home अंतर्राष्ट्रीय भारत-अंतर्राष्ट्रीय कार्ला ब्रूनी ने किया अभिनय, दर्शक बने सर्कोजी
कार्ला ब्रूनी ने किया अभिनय, दर्शक बने सर्कोजी पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
द्वारा लिखित Administrator   

पेरिस गायन और मॉडलिंग की दुनिया में काम करने के बाद अब फ्रांस की फ़र्स्ट लेडी कार्ला ब्रूनी-सार्कोज़ी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। वे मशहूर निर्देशक वुडी एलन की फ़िल्म में काम कर रही हैं।  फ़िल्म की शूटिंग पेरिस में हो रही है. जब कार्ला ब्रूनी सेट पर आई, तो वुडी एलन ने उनका स्वागत किया।  शूटिंग के दौरान कार्ला ब्रूनी के पति और राष्ट्रपति निकोलस  सार्कोज़ी सेट पर मौजूद थे।  उन्हें 42 सुरक्षाकर्मियों ने घेरा हुआ था.

 


यह एक रोमैंटिक कॉमेडी है और इसमें ओवन विल्सन काम कर रहे हैं।  इसमें मैरिया कोटियार, केथी बेट्स और रेचल मैकएडम्स भी हैं।  शूटिंग देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी और इस इलाक़े की नाकेबंदी कर दी गई थी।  फ़िल्म दो युवा लोगों के बारे में है, जिनकी सगाई हो चुकी है, लेकिन पेरिस के दौरे के दौरान उनकी ज़िंदगी बदल जाती है।  शूटिंग इस महीने के शुरु से चल रही है।  अपने रोल के बारे में कार्ला ब्रूनी ने उम्मीद जताई कि पूरा अनुभव यादगार रहेगा। उन्होंने कहा, “जब मैं नानी या दादी बनूँगी तो बच्चों को  बताउंगी कि मैंने वुडी एलन की फ़िल्म में काम किया था।

अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:22 )
 


Another articles:


Sarovar Portico

श्री नंद किशोर नौटियाल जी

 

Polygon

Hindi Media

Polls

बढ़ती नक्सली हिंसक वारदातों के लिए ज़िम्मेदार कौन?