Home अंतर्राष्ट्रीय भारत-अंतर्राष्ट्रीय चेल्सी की शादी में ओबामा को निमंत्रण नहीं
चेल्सी की शादी में ओबामा को निमंत्रण नहीं पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
द्वारा लिखित Administrator   

वाशिंगटन   अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेल्सी के शनिवार, 31 जुलाई   को हो रहे विवाह में राष्ट्रपति बराक ओबामा को निमंत्रण नहीं दिया गया है। ओबामा ने बुधवार, 28 जुलाई  को टीवी चैनल एबीसी के कार्यक्रम 'द व्यू' में कहा कि उन्हें बिल और हिलेरी क्लिंटन की बेटी के विवाह का निमंत्रण नहीं मिला है। राष्ट्रपति ने कहा, "मुझे विवाह में नहीं निमंत्रित किया गया, क्योंकि मेरे विचार से हिलेरी और बिल इस समारोह का केंद्र चेल्सी और उसके भावी पति को ही बनाना चाहते हैं।" उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "आप नहीं चाहेंगे कि एक विवाह समारोह में दो राष्ट्रपति हों। सभी मेहमानों को मेटल डिटेक्टर से गुजरना पड़े और सभी उपहारों को खोला जाय।"


चेल्सी का विवाह निवेश बैंकर मार्क मेजविंस्की से होने वाला है। इस विवाह समारोह में पूर्व उप राष्ट्रपति अल गोर
, मशहूर हस्तियों बारबरा स्ट्राइसेंड, स्टीवन स्पीलबर्ग और टेड टर्नर को भी नहीं आमंत्रित किया गया। 'न्यूयार्क डेली न्यूज' के अनुसार मैनहट्टन ने करीब 90 मील दूर एक निजी परिसर में होने वाले विवाह पर 30 लाख से 50 डॉलर खर्च होने का अनुमान है। अखबार के अनुसार शनिवार के विवाह समारोह में आने वाले बड़े नेताओं और दुनिया भर की मशहूर हस्तियों के कारण केवल सुरक्षा पर ही दो लाख डॉलर खर्च होने का अनुमान है।

अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:20 )
 


Another articles:


Sarovar Portico

श्री नंद किशोर नौटियाल जी

 

Polygon

Hindi Media

Polls

बढ़ती नक्सली हिंसक वारदातों के लिए ज़िम्मेदार कौन?