Cover Story

Cover Story
Home क्रिकेट/खेल पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय हैं रैना
पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय हैं रैना पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
द्वारा लिखित Administrator   
शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 15:55

  नयी दिल्ली    भारतीय क्रिकेट टीम के   युवा बल्लेबाज सुरेश रैना ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर श्रीलंका के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शतक लगाकर अपना नाम रिकार्ड बुक में दर्ज करा लिया। रैना ने अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए शानदार शतक लगाया। वह पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाने  वाले 12वें भारतीय हैं। इस पारी के साथ रैना का नाम लाला अमरनाथ, आरएच सोधन, एजी कृपाल सिंह, आसिफ अली बेग, हनुमंत सिंह जैसे गुजरे जमाने के क्रिकेटरों की सूची में शुमार हो गया। भारतीय आधुनिक क्रिकेट इतिहास में अपने पहले ही मैच में शतक लगाने वालों में प्रवीण आमरे, गुंडप्पा विश्वनाथ, मोहम्मद अजहरुद्दीन, वीरेंद सहवाग और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं। अजहरुद्दीन के नाम लगातार तीन मैचों में शतक लगाने का अनोखा रिकार्ड है।


टेस्ट इतिहास में अपने पहले ही मैच में शतक लगाने का रिकार्ड ऑस्ट्रेलिया के बेनेरमैन के नाम है। बैनेरमैन ने 1877 में खेले गये  इतिहास के पहले ही मैच में मेलबर्न में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 165 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अब तक कुल 90 बल्लेबाजों ने टेस्ट मैचों में पहली बार खेलते हुए शतक लगाने का कारनामा किया है, लेकिन केवल चार बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने अपने पहले ही मैच में दोहरा शतक लगाया था। पहले ही टेस्ट मैच में अब तक की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकार्ड इंग्लैंड के एई फोस्टर के नाम है, जिन्होंने 1903 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सिडनी टेस्ट में 287 रन बनाये थे।

भारत के लिए टेस्ट मैचों में पहला शतक लगाने का रिकार्ड लाला अमरनाथ के नाम है। लालाजी ने 1933 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मुंबई में 118 रन की शानदार पारी खेली थी। लालाजी के पुत्र सुरेंद्र अमरनाथ क्रिकेट इतिहास के एकमात्र ऐसा पुत्र हैं, जिन्होंने अपने पिता की राह पर चलते हुए पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाने का कारनामा किया है। सुरेंद्र ने 1976 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 124 रन बनाए थे। लाला जी के एक अन्य पुत्र मोहिंदर अमरनाथ ने टेस्ट मैचों में भारत के लिए अतुलनीय योगदान दिया है।

अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:20 )
 


Another articles:


Sarovar Portico

श्री नंद किशोर नौटियाल जी

 

Polygon

Translate Website

Browse this website in:

Hindi Media

Polls

बढ़ती नक्सली हिंसक वारदातों के लिए ज़िम्मेदार कौन?