| राकेश शर्मा मलेशिया के अंतरिक्ष यात्री की शादी में |
|
|
|
| द्वारा लिखित Administrator |
|
राकेश शर्मा भारत के पहले और विश्व के 138वें अंतरिक्ष यात्री हैं। 1984 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और सोवियत संघ के इंटरकॉंसमॉस कार्यक्रम के एक संयुक्त अंतरिक्ष अभियान के अंतर्गत राकेश शर्मा आठ दिन तक अंतरिक्ष में रहे। वह उस समय भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर और विमानचालक थे। 2 अप्रैल, 1984 को दो अन्य सोवियत अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सोयूज़ टी- 11 में राकेश शर्मा को लांच किया गया। इस उड़ान में और साल्युत 7 अंतरिक्ष केन्द्र में उन्होंने उत्तरी भारत की फोटोग्राफी की और गुरुत्वाकर्षण-हीन योगाभ्यास किया। भारत सरकार ने उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया। विंग कमाण्डर के पद पर सेवा-निवृत्त होने पर राकेश शर्मा ने हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड में परीक्षण विमानचालक के रूप में काम किया। नवम्बर,2006 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक समिति में भाग लिया,जिसने एक नये भारतीय अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम को स्वीकृति दी। |
| अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:18 ) |