Cover Story

Cover Story
Home मूवी मसाला ‘रसिया’ राहुल महाजन की शादी खतरे में
‘रसिया’ राहुल महाजन की शादी खतरे में पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
द्वारा लिखित Administrator   
शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 15:52

मुंबई  राहुल महाजन और डिंपी महाजन का वैवाहिक जीवन खतरे में हैं। शादी के महज 5 महीनों के बाद ही राहुल अपनी नई-नवेली दुल्हन डिंपी से अलग होने वाले हैं। दिलफेंक राहुल के लिए शादी सिर्फ एक खेल है। पूर्व मंत्री रह चुके स्वर्गीय प्रमोद महाजन के सुपुत्र राहुल महाजन ने कुछ महीने पहले पूरी दुनिया के सामने टीवी पर एक स्वंयर रचाया, जिसमें 15 खूबसूरत लड़कियों में से उन्होंने अपने लिए बंगाली बाला डिंपी गांगुली को चुना और उससे विवाह रचाया, लेकिन लगता है अब राहुल का दिल डिंपी से भी भर गया है। इसलिए राहुल को अब अपनी पुरानी प्रेमिका अभिनेत्री पायल रोहतगी की याद सता रही है।

 

राहुल की पहली शादी भी महज 2 सालों के अंदर ही टूट गई थी और उन्होंने अपने पत्नी श्वेता महाजन से तलाक ले लिया था। उनकी पहली पत्नी श्वेता ने भी उनके रसिया मिजाज से तंग आकर ही उनसे तलाक ले लिया था, लेकिन  दूसरी शादी करने के बाद भी राहुल सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबुक राहुल ने आधी रात को अपनी पुरानी प्रेमिका पायल रोहतगी को एसएमएस किया और उनसे मिलने की गुजारिश की। राहुल ने पायल को मैसेज किया कि "मैं तुम्हें भूल नहीं पाया हूं, मुझे तुमसे मिलना है।" पायल और राहुल की नजदीकियां बिग बॉस-2के दौरान सामने आईं। वास्तव में तो राहुल पायल से शादी करना चाहते थे, लेकिन पायल ने राहुल से शादी करने से इंकार कर दिया था, क्योंकि कार्यक्रम बिग बॉस-2के दौरान राहुल ने उनको 'टाइम पासकहकर दरकिनार कर दिया था, लेकिन राहुल पायल को भुला नहीं पाये थे।

इसके बाद जब राहुल ने अपना स्वयंवर रचाया तो पायल को खासतौर से न्यौता भेजा। साथ ही ये भी पैगाम भी भेजा की वह इस स्वंयवर में हिस्सा लेने के लिए उनको 1 करोड़ रुपये   देंगे, लेकिन पायल ने मना कर दिया। जिसके बाद स्वंयर के दौरान राहुल ने डिंपी से शादी कर ली। यही नहीं, पायल खुद राहुल के मैसेज से परेशान हैं। पायल के मुताबिक राहुल जो कर रहा है, मैं उससे बहुत परेशान हो गई हूं। मेरा उसका अब कोई रिश्ता नहीं है। मैं अतीत में नहीं जीती।” 

अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:18 )
 


Another articles:


Sarovar Portico

श्री नंद किशोर नौटियाल जी

 

Polygon

Translate Website

Browse this website in:

Hindi Media

Polls

बढ़ती नक्सली हिंसक वारदातों के लिए ज़िम्मेदार कौन?