| साप्ताहिक राशिफल |
|
|
|
| द्वारा लिखित Administrator |
|
दिनांक ७ मार्च से १३ मार्च मेष : आपके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण शुभ रहेगा। कार्य में अन्य व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग में प्रसन्नता रहेगी। यात्राएं होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ दिनांक ७, ८ तथा १० मार्च। वृषभ : यह सप्ताह आपके लिए लाभदायी रहेगा। शुभ प्रसंगों से मन प्रसन्न रहेगा। उद्योग-धंधे में आपकी उन्नति होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए सप्ताह लाभदायी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ दिनांक ८, १० तथा १२ मार्च। मिथुन : यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में आकस्मिक सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य तथा उद्योग-धंधे में उन्नति होगी। स्त्री-वर्ग के लिए सप्ताह शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ दिनांक ७, ९ तथा १२ मार्च। कर्क : यह सप्ताह आपको उन्नति प्रदान करेगा। स्त्रियां घर में सम्मानित होंगी। व्यापार में वृद्धि होगी। यात्रा संभावित है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए सप्ताह शुभ है। शुभ दिनांक ९, १० तथा १२ मार्च। सिंह : आपके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सहकार्य के साथ-साथ सप्ताह शुभ रहेगा। उद्योग-धंधे में आर्थिक मदद प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में अच्छा सुधार होगा। यात्राएं होंगी। शुभ दिनांक ७, ११ तथा १३ मार्च। कन्या : इस सप्ताह आपकी कार्यव्यवस्था सुचारु रहेगी। परिवार में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। खेल-कूद से जुड़े व्यक्ति सफल होंगे। व्यापारी वर्ग पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। शुभ दिनांक १०, ११ तथा १३ मार्च। तुला : यह सप्ताह आपके लिए लाभदायी रहेगा। औद्योगिक विकास प्रगति-पथ पर होगा। स्त्री-वर्ग में प्रसन्नता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए सप्ताह शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ दिनांक १०, १२ तथा १३ मार्च। वृश्र्चिक : यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। ग्रहों की अनुकूल परिस्थिति कार्य-प्रणाली में सुधार लायेगी। समयानुसार कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्राएं होंगी। शुभ दिनांक ११ तथा १३ मार्च। धनु : आपके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पारिवारिक विचार-विमर्श से अच्छे सुझाव निकलेंगे। क्रीड़ा-क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सफलता प्राप्त होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों पर वरिष्ठ प्रसन्न रहेंगे। शुभ दिनांक ९, ११ तथा १३ मार्च। मकर : यह सप्ताह आपको उन्नति प्रदान करते हुए आर्थिक स्थिति सुधारेगा। पारिवारिक शुभ प्रसंगों से मन प्रसन्न रहेगा। ग्रहों की शुभ-दृष्टि से व्यापार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में अच्छा सुधार होगा। शुभ दिनांक ५, १० तथा १३ मार्च। कुंभ : यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। उद्योग-धंधे में उन्नति बनी रहेगी। सप्ताह का मध्यांतर आर्थिक उन्नति करायेगा। स्त्रियां कार्य में व्यस्त रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ दिनांक ४, १० तथा १३ मार्च। मीन : यह सप्ताह आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। परिवार में शुभ-कार्य संपन्न होंगे। औद्योगिक विकास बना रहेगा। धातु के व्यापार से जुड़े व्यापारी उन्नति पायेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्राएं होंगी। शुभ दिनांक ८, ११ तथा १२ मार्च। |
| अंतिम अद्यतन ( मंगलवार, 09 मार्च 2010 12:50 ) |
| Another articles: |
|---|
|