Home
साप्ताहिक राशिफल पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
द्वारा लिखित Administrator   
दिनांक  : २८ फरवरी से ६ मार्च
 
 

मेष : यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए लाभदायी रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में निवेश लाभदायी होगा। स्त्री वर्ग में उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्राएं होंगी। शुभ दिनांक २८ फरवरी तथा २ और ५ मार्च।

वृषभ : यह सप्ताह आपके लिए मंगलकारक रहेगा। कार्य-व्यवस्था में सुधार होगा। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह शुभ है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ दिनांक ३, , ६ मार्च।

मिथुन : यह सप्ताह आपके लिए शुभदायी रहेगा। उद्योग-धंधे से जुड़े कार्यों में शिथिलता न आने दें। राजकीय व्यक्तियों के लिए शुभ योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ दिनांक २, , ६ मार्च।

कर्क : कार्य में वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। सप्ताह के मध्य में आर्थिक लाभ होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ दिनांक १, , ६ मार्च।

सिंह : नये कार्यों की शुरुआत के लिए यह सप्ताह उत्तम है। राजकीय व्यक्तियों के लिए सप्ताह लाभदायी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्राएं होंगी। शुभ दिनांक २, , ६ मार्च।

कन्या : यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। कार्य-व्यवस्था में सुधार लाना होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा होगी। शुभ दिनांक २, , ६ मार्च।

तुला : यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। ग्रहों की अनुकूलता विरोधी पक्ष से बचाव करेगी। खेल जगत से जुड़े व्यक्ति ख्याति पायेंगे। राजकीय व्यक्तियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिनांक १, , ५ मार्च।

वृश्र्चिक : व्यापारी वर्ग में प्रसन्नता बनेगी। साहित्य से जुड़े व्यक्तियों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजकीय व्यक्ति अपने वरिष्ठों से सम्मान पायेंगे। शुभ दिनांक १, , ६ मार्च।

धनु : यह सप्ताह आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। वरिष्ठों से सम्मान प्राप्त होगा। धातु व्यापार से जुड़े  व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ दिनांक १, , ६ मार्च।

मकर : मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह का समय काफी व्यस्तता भरा रहेगा। स्त्रियां अपनी कार्यप्रणाली से प्रशंसा पायेंगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ है। शुभ दिनांक २, , ५ मार्च।

कुंभ : यह सप्ताह आपके लिए भाग्योदय लेकर आ रहा है। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को बढ़िया मौके प्राप्त होंगे। राजकीय व्यक्तियों में प्रसन्नता रहेगी। यात्राएं होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ दिनांक १, , ६ मार्च।

मीन : यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। पारिवारिक मसले हल होने से मानसिक तनाव दूर होगा। कला से जुड़े व्यक्ति यश प्राप्त करेंगे। स्त्री-वर्ग के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिनांक १,,,६ मार्च।
अंतिम अद्यतन ( मंगलवार, 09 मार्च 2010 12:38 )
 


Another articles:


Sarovar Portico

श्री नंद किशोर नौटियाल जी

 

Polygon

Hindi Media

Polls

बढ़ती नक्सली हिंसक वारदातों के लिए ज़िम्मेदार कौन?