Home
मां भगवतीजी की भव्य चौकी और छप्पनभोग का आयोजन संपन्न पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
द्वारा लिखित Administrator   

अग्रबंधू सेवा समिति, मुंबई के वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत मां भगवतीजी की भव्य चौकी तथा छप्पन भोग के आयोजन का रविवार, ३१ जनवरी, २०१० को परमपूज्य श्रद्धेय ``श्री रांघे'' गुरु मां जी के सान्निध्य में सुप्रसिद्ध उद्योगपति-समाजसेवी किशोर प्रवेशकुमार ने सपत्नीक ज्योत लगाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष किशनचंद्र गुप्ता, ट्रस्टी मनमोहन गुप्ता, ट्रस्टी कानबिहारी अग्रवाल, ट्रस्टी तथा प्रेरणास्रोत लक्ष्मीनारायण अग्रवाल (मन्नूजी), मानद मंत्री उदेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष जगदीश खेमचंद गुप्ता, सदस्य राजेंद्र अग्रवाल, चमन अग्रवाल, संस्थापक सदस्य नरेश गुप्ता सपत्नीक, प्रवीण अग्रवाल तथा उमरगांव से पधारे सुरेंद्र गुप्ता आदि ने भी पूजा-अर्चना कर माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुंबई : अग्रबंधू सेवा समिति, मुंबई की ओर से रविवार, ३१ जनवरी, २०१० को मां भगवतीजी की चौकी और छप्पनभोग का विशाल आयोजन परमपूज्य श्रद्धेय ``श्री रांघे'' गुरु मां जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन हाल, ठाकुर कांप्लेक्स, कांदिवली (पूर्व), मुंबई-१०१ में संस्थाध्यक्ष किशनचंद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

संस्था के मानद् मंत्री उदेश अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि बालकृष्ण मित्तल, स्वागताध्यक्ष घनश्याम दौलतराम पहिलाजानी तथा समारोह अध्यक्ष विधायक रमेश सिंह ठाकुर थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ किशोर प्रवेशकुमार अग्रवाल परिवार की ओर से माताजी की ज्योति लगाकर किया गया।

उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस आयोजन में ४००० भक्तों की उपस्थिति थी, जिन्होंने मातारानी का महाप्रसाद तथा छप्पन भोग प्रसाद ग्रहण किया।

संस्था के ट्रस्टी कानबिहारी अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की प्रस्तुति सुप्रसिद्ध गायक राजीव गांधी, संजीव कोहली तथा ज्वालाजी जागरण ग्रुप के सभी गायकों की ओर से माताजी के अनुपम भेंटों से की गयी तथा मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गयीं, जिसने सभी उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया।

अंत में कोषाध्यक्ष गोपालदास गोयल ने सभी अतिथियों और महानुभावों तथा भक्तों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

 

 

अंतिम अद्यतन ( मंगलवार, 09 मार्च 2010 16:05 )
 


Another articles:


Sarovar Portico

श्री नंद किशोर नौटियाल जी

 

Polygon

Hindi Media

Polls

बढ़ती नक्सली हिंसक वारदातों के लिए ज़िम्मेदार कौन?