कोलकाता। बंगाली फ़िल्मों की अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता मधुर भंडारकर की अगली फ़िल्म 'दिल तो बच्चा है जी' में अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आयेंगी। ऋतुपर्णा ने कहा, मैं मधुर की अगली फ़िल्म में काम करने के बारे में असल में काफी उत्साहित हूं। मधुर ने मेरे किरदार के बारे में ज्यादा नहीं बताया है, लेकिन मैं उन्हें एक जबर्दस्त निर्देशक मानती हूं। इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें इमरान हाशमी और थ्री इडियट्स के ओमी वैद्य भी हैं।