|
|
छोटे परदे पर नज़र आयेंगे 'चतुर'
गुरुवार, 15 जुलाई 2010 19:36
व्यवस्थापक
मुंबई। 3 इडियट्स फ़िल्म से प्रसिद्ध 'चतुर' यानि चरित्र रामलिंगम की भूमिका निभाने वाले ओमी वैद्य के पास यूं तो फ़िल्मों के भी कई ऑफर हैं, परंतु वे अब टीवी पर भी दिखेंगे. अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, सलमान खान, गोविंदा, करन जौहर, फराह खान और माधवन ऐसे कई बड़ी-बड़ी फ़िल्मी हस्तियां हैं, जो टीवी पर आ चुके हैं और बहुत अच्छे होस्ट रहे हैं। चतुर शायद यह सोच रहे हैं कि बड़े से बड़ा सिल्वर स्क्रीन स्टार भी आज छोटे परदे पर यानि टीवी पर दिख रहा है और ऐसे में पब्लिक के दिल तक पहुंचने का यह रास्ता पहले भी कई स्टार पार कर चुके हैं, जो की काफी फेमस हुए हैं। ओमी भी उसी राह पर चलना चाहते हैं।
और पढ़ें ...
नक्सल नेता ने तृणमूल के साथ संबंध 'कबूला'
गुरुवार, 15 जुलाई 2010 19:34
व्यवस्थापक
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की जेल में बंद एक माओवादी नेता ने पुलिस पूछताछ में केंद्र सरकार की सहयोगी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ बेहद करीबी संबंध होने की बात ‘कबूल’ की है। पश्चिम बंगाल पुलिस की पूछताछ रिपोर्ट के अनुसार इस माओवादी नेता ने कहा है कि “ नंदीग्राम किसान आंदोलन उन्होंने तृणमूल के करीबी सहयोग के साथ आयोजित किया”। मधुसुदन मंडल नंदीग्राम क्षेत्र में माओवादियों की क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष हैं और उन्हें हाल ही में चार अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कोलकाता से गिरफ़्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान कथित रूप से उन्होंने कहा, “ जब 2007 में एक केमिकल फ़ैक्ट्री के लिए ज़मीन अधिग्रहण के ख़िलाफ़ किसान आंदोलन शुरू हुआ, तो हमारे नेताओं ने उसके लिए हथियारों का इंतज़ाम किया। ये हथियार तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी दिये गये, लेकिन उन्होंने स्थिति सामान्य हो जाने के बाद भी वो हथियार वापस नहीं किये।” साल 2007 में नंदीग्राम में केमिकल फ़ैक्ट्री और विशेष आर्थिक क्षेत्र के लिए ज़मीन अधिग्रहण के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त जन आंदोलन हुआ, जिसमें भारी मात्रा में हथियारों का इस्तेमाल हुआ। इसमें अवैध रूप से लाये गये हथियारों के अलावा विस्फोटकों और बारूदी सुरंगों का भी इस्तेमाल देखा गया, जिसमे कम से कम चालीस लोग मारे गये, लेकिन पुलिस वहां प्रवेश नहीं कर पायी।
और पढ़ें ...
'उदय' हुआ भारतीय रुपये का चिह्न
गुरुवार, 15 जुलाई 2010 19:33
व्यवस्थापक
नयी दिल्ली। अब हमारे रुपये की भी अंतरराष्ट्रीय पहचान होगी। डॉलर और पाउंड की तरह अब भारतीय रुपये को नयी पहचान मिल गयी है। ये नया चिह्न सरकार की बनायी एक ज्यूरी ने चुना है। देशभर से हजारों लोगों ने इसके लिए डिजाइन भेजे, पर बाज़ी मारी आईआईटी मुंबई के डी. उदय कुमार ने। सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने आज इसकी घोषणा की। वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद आज कैबिनेट ने भी रुपये के नये संकेत पर अपनी मुहर लगा दी। डॉलर, यूरो आदि की तर्ज़ पर रुपये का जो संकेत सरकार को पंसद आया है, उसे आईआईटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डी. उदय कुमार ने डिजाइन किया है। पांच सदस्यों के एक पैनल ने इसे कई डिजाइनों में से चुना था। यह कुमार के लिए दोहरी खुशी की बात है, क्योंकि आज ही आईआईटी गुवाहाटी में बतौर फैकल्टी उनका पहला दिन है। कुमार ने जो डिजाइन (देखें तस्वीर) तैयार किया है वह देवनागरी ‘र’ और रोमन के ‘आर’ का मिलाजुला रूप दिखता है। साथ ही, उन्होंने तिरंगा, अशोक च्रक्र जैसे भारतीय प्रतीकों को सांकेतिक रूप में शामिल करने की भी कोशिश की है। एक अधिकारी का कहना है कि कुमार का कांसेप्ट तीन रंगों वाले भारतीय ध्वज और ‘अंकगणितीय समानता’ पर आधारित है। इसमें दो समानांतर लाइनों के बीच का सफेद रंग अशोक चक्र के साथ भारतीय ध्वज, तथा दो बोल्ड समानांतर रेखाएं अर्थव्यवस्था में संतुलन को दर्शाती हैं।
और पढ़ें ...
प्यार में मजनू बने शोएब अख्तर, टीम से हुए बाहर
गुरुवार, 15 जुलाई 2010 19:15
व्यवस्थापक
कराची। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के नये नवेले पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर को आस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मुकाबले के लिए बनी टीम से बाहर कर दिया गया है. हालांकि टीम मैनेजमेंट ने इसका कारण उनका आउट आफ फॉर्म होना बता रही है, मगर पूरे पाकिस्तान में इस बात की बड़ी तेज अफवाह फैली हुई है कि उन्हें अपनी पत्नी सानिया मिर्ज़ा के मोह के कारण टीम से हटना पड़ा. बताया जाता है कि वे अक्सर प्रैक्टिस सेशन छोड़कर सानिया से मिलने चले जाते थे. आपको याद होगा कि भूतकाल में भी एक ऐसे पति थे, जो अपनी पत्नी से इतना प्यार करते थे कि उन्हें न दिन दिखता था, न रात और पहुंच जाते थे, अपनी प्रिय पत्नी से मिलने. प्यार करना बुरी बात नहीं है. प्यार तो दुनिया की सबसे बड़ी धरोहर है, लेकिन वो प्यार ही क्या जो आपको आपकी मंजिल से भटका दे. कहते है एक सफल पति के पीछे, उसकी पत्नी का हाथ होता है और कहां सानिया बेचारी अपने पति के कैरियर के लिए ग्रहण बनती जा रही हैं. एक ओर साक्षी से शादी के बाद धोनी कि किस्मत बुलंदियों पर है और साक्षी उनके लिए शुभ साबित हो रही हैं वहीँ दूसरी ओर बेचारी सानिया मिर्ज़ा अपने पति के लिए अशुभ बनती जा रही हैं. अब तो उम्मीद ही कर सकते हैं कि टेनिस की तरह सानिया का जादू शोएब कि ज़िन्दगी में भी हो और सबकुछ ठीक हो जाये.
और पढ़ें ...
जर्मन फुटबाल टीम के कुछ खिलाड़ी समलैंगिक
गुरुवार, 15 जुलाई 2010 19:04
व्यवस्थापक
 बर्लिन। फीफा विश्व कप-2010 में तीसरा स्थान हासिल करने वाली जर्मनी की टीम के बारे में एक चौंकाने वाली और सनसनीखेज बात सामने आयी है। पूर्व कप्तान माइकल बलाक के साथ वर्षों तक काम करने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि जर्मनी की राष्ट्रीय टीम में कई खिलाड़ी "समलैंगिक" हैं। यह सनसनीखेज खुलासा करने वाले शख्स हैं माइकल बेकर। उन्होंने जर्मनी की मशहूर पत्रिका "डेर स्पेगल" से बातचीत में कुछ खिलाड़ियों के समलैंगिक होने का दावा किया है। बेकर पूर्व कप्तान बलाक के एजेंट के रूप में लगभग एक दशक तक काम कर चुके हैं।
अंतिम अद्यतन ( गुरुवार, 15 जुलाई 2010 19:33 )
और पढ़ें ...
बॉलीवुड में बहुत प्यार मिला: अली ज़फ़र
बुधवार, 14 जुलाई 2010 17:48
व्यवस्थापक
मुंबई। नई फ़िल्म 'तेरे बिन लादेन' के अभिनेता अली ज़फ़र पाकिस्तानी गायक और अभिनेता हैं। अली ज़फ़र कहते हैं कि उन्हें बॉलीवुड में काम करना बहुत रास आया है। बॉलीवुड में ये उनकी पहली फ़िल्म है. अली कहते हैं, ''मुझे बॉलीवुड में बहुत प्यार और इज़्ज़त मिली है। आज बॉलीवुड दुनिया की बहुत बड़ी मनोरंजन इंडस्ट्रियों में से एक है और इसका हिस्सा बनने में मुझे बहुत मज़ा आया, ऊपर से ये विषय ऐसा है कि पाकिस्तान में भी बहुत प्रासंगिक है। अली का कहना है कि बॉलीवुड में उन्हें सलमान ख़ान और करण जौहर से बहुत समर्थन मिला है, जिन्होंने फ़िल्म की तारीफ़ की है।
और पढ़ें ...
ब्रिटेन में भारतीय होंगे दोगुने और गोरे अल्पसंख्यक
बुधवार, 14 जुलाई 2010 17:45
व्यवस्थापक
लंदन। ब्रिटेन में भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसी रफ्तार से इसमें इजाफा होता रहा, तो साल 2051 तक ब्रिटेन में भारतीयों की संख्या मौजूदा स्तर से दोगुनी हो जायेगी और मूल ब्रिटिश गोरे अल्पसंख्यक हो जायेंगे। फिलहाल ब्रिटेन में 1.4 मिलियन भारतीय रहते है और यह संख्या 2051 तक 2.67 मिलियन हो जायेगी। यह बात वहां हाल ही में किये गये स्टडी में सामने आयी है। इतना ही नहीं लीड्स यूनिवर्सिटी की तरफ से किये गये इस सर्वे में यह भी बताया गया है कि 2051 में ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों की तादाद वहां की कुल जनसंख्या की 20 फीसदी हो जायेगी, जो फिलहाल केवल 8 फीसदी है।
और पढ़ें ...
|
|
|
|
|
|
|
पृष्ठ 37 का 94 |