नयी दिल्ली। विदेशी बाजार में मांग बढ़ने से इस सत्र के शुरुआती नौ माह के दौरान देश का कॉफी निर्यात बढ़कर 2.05 लाख टन पर पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी अवधि से 57 फीसदी अधिक है। कॉफी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार इससे पिछले साल की इसी अवधि में देश से कुल 1.30 लाख टन कॉफी का निर्यात हुआ था। कॉफी निर्यात का कोटा महीने के शुरू में ही जारी कर दिया जाता है।
नयी दिल्ली। अचानक ही फ़िल्मी पर्दे से गायब हो गयीं पूर्व भारतीय सुंदरी और अभिनेत्री पूजा बत्रा अब हॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगी। वह जल्दी ही एक अमरीकी धारावाहिक 'आउटसोर्स्ड' में अभिनय करती दिखेंगी। वह इस धारावाहिक से अभिनय के क्षेत्र में वापसी करने के साथ अपनी कास्टिंग कंपनी के ज़रिये भारतीय कलाकारों को मनोरंजन उद्योग में पैर जमाने के लिए भी मदद कर रही हैं।
नयी दिल्ली । दिल्लीवालों अब हो जाओ सावधान! अब तक तो आप ब्लू लाइन बसों से बचते रहें, पर अब ब्लू लेन से बचना है और आप इससे दूर रहियेगा वर्ना आपको गुर्माना भरना पड़ सकता है,