Cover Story

प्लायवुड वेल्फेयर एसोसिएशन इंडिया

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

प्लायवुड वेल्फेयर एसोसिएशन इंडिया की ओर से बिजनेस गुरु जगदीश जोशी ने भाईदास हॉल, विलेपार्ले में व्यापार को शिखर पर कैसे पहुंचाये, विषय पर अपने विचार रखे। जेजे का स्वागत करते अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, उद्योगपति नेन्सी भाई शाह।

अंतिम अद्यतन ( मंगलवार, 09 मार्च 2010 15:53 )
 

जैन संत गणिवर्य श्री नयपद्म सागर महाराज

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

जैन संत गणिवर्य श्री नयपद्म सागर महाराज के २७वें दीक्षा दिवस पर लोढ़ा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रदान की गयी एंबुलेंस का लोकार्पण समाजसेवी सुरेंद्रभाई सवाई ने किया। साध्वी मयणात्रीजी तथा कई साधु-साध्वी, विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा, महावीर धाम के ट्रस्टी सुरेंद्र शाह, वालकेश्वर देरासर के ट्रस्टी वीरेंद्र शाह, ग्वालिया टैंक के ट्रस्टी हसमुख पाड़ेचिया सहित कई प्रमुख लोग इस मौके पर उपस्थित थे।

अंतिम अद्यतन ( मंगलवार, 09 मार्च 2010 15:54 )
 

लोक के कबीर

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

कुछ समय पहले मुझे गोरखपुर से दिल्ली लौटना था। मैं जिस कूपे में था, इत्तिफाक से मेरे सहयात्री भी मेरी तरह बातूनी थे। एक सज्जन दिल्ली विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के प्रोफेसर थे, दूसरे गोरखपुर में साइकिल की दुकान चलाते थे और तीसरे रेलवे के ठेकेदार थे और शादी के सिलसिले में अपने परिवार के साथ गोरखपुर आये थे। स्टेशन पर कई लोग छोड़ने आये थे। शायद रुतबा बड़ा था। वे लखनऊ उतरनेवाले थे। बातों-बातों में पता चला कि इस कूपे के सभी सहयात्री कहीं न कहीं समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। लखनऊ उतरनेवाले सज्जन सनातनधर्मी थे और कई श्मशान घाटों का पुनरोद्धार उन्होंने अपनी समाज सेवी संस्था के माध्यम से करवाया था। वे हर साल निर्धन परिवार की नवयुवतियों का विवाह अपनी संस्था के जरिये करवाते आ रहे थे।

और पढ़ें ...
 

हज़ारों मील का सफ़र कबाड़ से बनी प्लास्टिक की नाव से

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

दुनिया को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेश देने के लिए एक १८ मीटर लंबी नाव आजकल मौसम के साफ़ होने का इंतजार कर रही हैं। `प्लास्टिकी' नाम की यह नाव १२५०० प्लास्टिक की बोतलों से बनायी गयी है। यह नाव सैन फ्रांसिस्को से सिडनी तक की यात्रा करेगी। नाव की पतवार पर्यावरण कार्यकर्ता और बैंकिंग उद्योग में जाने-माने रॉथ्सचाइल्ड परिवार के वारिस ३१ वर्षीय डेविड डी रॉथ्सचाइल्ड के हाथ में है। रॉथ्सचाइल्ड के दिमाग में इस यात्रा का विचार तब आया, जब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह पढ़ा कि प्लास्टिक की हर पांच में से चार बोतलें रीसाइकिल होने की जगह कूड़े के गड्ढों में फेंक दी जाती हैं। रॉथ्स चाइल्ड ने बताया कि केवल अमरीका में ही प्लास्टिक की ३८ अरब बोतलें फेंक दी जाती है।

अंतिम अद्यतन ( सोमवार, 08 मार्च 2010 18:34 ) और पढ़ें ...
 

भारत में सर्वाधिक वेतन बढ़ोत्तरी के आसार

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

भारत में नौकरीपेशा लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। यह साल आपके लिए खास और बेहतर बढ़तवाला साबित होता नज़र आ रहा है। बेशक, यह किसी भविष्यवाणी जैसा लग सकता है, पर ऐसा ज्योतिष नहीं, बल्कि ४६५ कंपनियों के बीच किये गये सर्वेक्षण से पता चलता है। ताज़ा सर्वेक्षण कहता है कि इस वर्ष एशिया प्रशांत क्षेत्र में भारत ही एक ऐसा देश होगा जहां वेतन या तनख़्वाहों में बढ़ोत्तरी दहाई के अंकों में देखने को मिल सकती है। यानी दो, चार या आठ नहीं, १० प्रतिशत से ज़्यादा बढ़ोत्तरी इस वर्ष भारत में नौकरीपेशा लोगों की तनख़्वाहों में हो सकती है।

अंतिम अद्यतन ( सोमवार, 08 मार्च 2010 18:31 ) और पढ़ें ...
 

कृपालुजी महाराज मंदिर प्रबंधन के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कृपालुजी महाराज के आश्रम का गेट गिरने और फिर मची भगदड़ में ६३ लोगों की मृत्यु की घटना में पुलिस ने मंदिर प्रबंधन के ख़िलाफ़ आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज किया है। ४ मार्च की दोपहर हुई इस घटना में सौ से अधिक लोग घायल भी हुए थे। मरनेवालों में ३७ बच्चे और २६ महिलाएं हैं।

एक पुलिस अधिकारी कुंडा इकब़ाल सिंह ने पत्रकारों को बताया, ``मंदिर के प्रबंधन और कार्यक्रम के आयोजकों के ख़िलाफ़ लापरवाही के कारण लोगों की मौत की ज़िम्मेदारी का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन फिलहाल किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया और न ही किसी व्यक्ति विशेष का नाम लिया गया है।''

अंतिम अद्यतन ( सोमवार, 08 मार्च 2010 18:28 ) और पढ़ें ...
 

राजहंस ने नयी रिंग रूट बस सेवा का उद्घाटन किया

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

मुंबई : कांग्रेस विधायक तथा बृहन्मुंबई महानगरपालिका में विरोधी पक्ष नेता राजहंस सिंह ने विद्याविहार (प.) स्टेशन से होकर मिलिंद नगर, क्रिश्र्चियन गांव होते हुए कोहिनूर हॉस्पिटल तक चलनेवाली नयी रिंग रूट बस सेवा क्रमांक ६०९ का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बेस्ट अधिकारी, कर्मचारी, नीतेश राजहंस सिंह, डॉ. आदित्य त्रिपाठी, जूलियस जॉन, राजू मालुसरे, डेजमन लोबो, केविन फर्नांडिस, बर्नाडीन डिमेलो, नीलम दीदी, लवकुश सिंह, अजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, विजय सिंह, टिल्लू, विल्मा गोंसाल्विस, इजाबेल परेरा, आशु डिपेना, जोयल, बानो मुकादम, सौ. रत्ना पटेल, अशरफ शेख, घनश्याम भापकर, जोसेफ मकासरे, लतीफ भाई, मेहराज शेख, ऑस्कर यादव, रॉनी, सन्नी गोंसाल्विस, एडरीन तथा स्थानीय जनता भारी संख्या में उपस्थित थी।
 

राजस्थान में रिफाइनरी का मार्ग प्रशस्त

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने ५ फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से राज्य में शोधन संयंत्र स्थापित कराने के लिए दखल देने का आग्रह किया। बाड़मेर में तेल संयंत्र के लिए गठित त्रिपाठी समिति के अध्यक्ष एस.सी. त्रिपाठी ने इस परियोजना को नुकसानदायक और खतरा उठानेवाली योजना बताकर इसकी स्थापना में एक और अड़चन खड़ी कर दी थी। यह समिति बाड़मेर के लीलासा गांव में रिफाइनरी की स्थापना के लिए बुनियादी जरूरतों का जायजा लेने आयी थी।

अंतिम अद्यतन ( सोमवार, 08 मार्च 2010 18:22 ) और पढ़ें ...
 
पृष्ठ 1 का 37

Sarovar Portico

श्री नंद किशोर नौटियाल

Polygon

Translate Website

Browse this website in:

Hindi Media

मतदान

बढ़ती महंगाई के लिए ज़िम्मेदार कौन?
 

Login Form