Cover Story

संदिग्ध क्रिकेटरों पर पीसीबी की नजर

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

कराची। रिपोर्टो में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर 'संदिग्ध लोगों' से मिले और पीसीबी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया, जिसके बाद टीम प्रबंधन कुछ खिलाड़ियों पर करीबी नजर रखे हुए है।

पाक की एक दैनिक 'जंग' की रिपोर्ट के मुताबिक टीम प्रबंधन कुछ खिलाड़ियों की बातचीत को संदेह की नजरों से देख रहा है, जिन्होंने इन लोगों को अपने कमरों में भी बुलाया, जो दौरे की संहिता और दिशा-निर्देशों के ख़िलाफ़ है। रिपोर्ट में कहा गया, 'इन संदिग्ध लोगों के साथ कुछ खिलाड़ियों की मुलाकात के बाद टीम प्रबंधन भी इस पर काफ़ी करीब से गौर कर रहा है, जिस तरह लीड्स में आस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ लक्ष्य का पीछा करते हुए कुछ खिलाड़ियों ने विकेट गंवाये '

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ एजेंटों को खिलाड़ियों के साथ रेस्टोरेंट और टीम होटल में देखा गया।हालांकि  पाकिस्तान टीम के मैनेजर यावर सईद ने इन रिपोर्टो को झूठ का पुलिंदा बताकर ख़ारिज कर दिया है।

 

डेविड कैमरन की दो दिवसीय भारत यात्रा

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

·          भारत और ब्रिटेन के बीच होंगे कई अहम् समझौते 

 

बेंगलुरू। ब्रिटेन के प्रधान मंत्री डेविड कैमरन भारत की दो दिवसीय यात्रा के तहत बुधवार, 28 जुलाई  त़डके बेंगलुरू पहुंचे । बेंगलुरू के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के हवाई अड्डे पर कैमरन का कर्नाटक के गृह मंत्री वीएस आचार्य और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। इस साल मई में सत्ता संभालने के बाद प्रधान मंत्री के रूप में कैमरन की यह पहली भारत यात्रा है। इस यात्रा के दौरान अनेक व्यापार समझौते किये  जायेंगे , जिससे दोनों देशों को नयी ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद की जा रही है।

और पढ़ें ...
 

ओबीसी कोटे में मुसलमानों को आरक्षण?

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

नयी दिल्ली     कांग्रेस सरकार मुसलमानों को अन्य पिछड़ा जातियों (ओबीसी) के कोटे से आरक्षण देने पर गंभीरता से विचार कर रही है। यह जानकारी यहां अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सलमान खुर्शीद ने दी। खुर्शीद ने कहा कि हम मुसलमानों को आरक्षण देने के मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। हमने अपने चुनावी घोषणापत्र में भी मुसलमानों को आरक्षण देने का वादा किया था, जिसे पूरा करने के लिए काम हो रहा है।

और पढ़ें ...
 

अपमानजनक टिप्पणी पर वरुण गांधी को नोटिस

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

नयी दिल्ली  गत वर्ष पीलीभीत में दिये गये अपने बयानों को लेकर काफी समय तक चर्चा में रहे वरुण गांधी को दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में नोटिस दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार,28 जुलाई  को बीजेपी सांसद वरुण गांधी को उनके मामा और पीलीभीत लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे वीएम सिंह की याचिका पर नोटिस जारी किया और जस्टिस अरुणा सुरेश ने मामले में वरुण गांधी से 30 जुलाई तक जवाब मांगा है। अपने काउंसल अर्जुन हरकौली के माध्यम  से दायर याचिका में सिंह ने वरुण पर गत लोकसभा चुनावों के दौरान अपने ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि वरूण ने उन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबद्ध और पृथक खालिस्तान के लिए काम करने वाला कहा था।

अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:29 ) और पढ़ें ...
 

हास्य अभिनेता रवि बासवानी का हृदयाघात से निधन

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

मुंबई | भारतीय सिनेमा के इतिहास की एक बेहद चर्चित और महत्वपूर्ण फ़िल्म जाने भी दो यारोके अभिनेता रवि बासवानी का कल हृदयाघात से निधन हो गया। यहां मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन नैनीताल से दिल्ली जाते समय हुआ। श्री बासवानी 64 वर्ष के थे।उन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत  फ़िल्म चश्मे बद्दूरसे 1981 में की थी। जाने भी दो यारोके लिए उन्हें 1984 में  फ़िल्मफ़ेयर  का 'श्रेष्ठ हास्य अभिनेता' का पुरस्कार मिला था। निर्देशक कुंदन शाह की इस छोटे बजट की फ़िल्म में नसीरुद्दीन शाह, भक्ति बर्वे इनामदार और सतीश शाह जैसे कलाकार थे। इस फ़िल्म  को इसी साल 25 वर्ष पूरे हुए हैं।

अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:26 ) और पढ़ें ...
 

बिंद्रा, सायना समेत छह बने राष्ट्रमंडल के एंबेसडर

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़
नयी दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति ने इन खेलों के ब्रांड एंबेसडर के नाम पर कोई विवाद होने की आशंकाओं को सिरे से ही खत्म कर दिया। यही वजह रही कि एक-दो नहीं, बल्कि देश के छह दिग्गज खिलाड़ियों को ब्रांड  एंबेसडर बनाने का फैसला लिया गया। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्राविश्व की नंबर दो खिलाड़ी  बैडमिंटन  स्टार सायना नेहवाल और ओलंपिक कांस्य विजेता  मुक्केबाज विजेंदर कुमार, मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेल 2006 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे समरेश जंग, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सुशील कुमार और चार बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकाम को भी तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले इन खेलों का एंबेसडर बनाया गया है।
अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:25 ) और पढ़ें ...
 

प्रकाश झा की आरक्षण भोपाल में

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

भोपाल। सुप्रसिद्ध फ़िल्मकार प्रकाश झा अपनी सुपरहिट  फ़िल्म 'राजनीति' के बाद अब अगली फ़िल्म 'आरक्षण' का फ़िल्मांकन भी झीलों और शैल-शिखरों के लिए प्रसिद्ध भोपाल की खूबसूरत वादियों में करेंगे। राज्य सरकार के 'स्कूल चलो अभियान' के सिलसिले में यहां आये झा ने कहा कि उनकी अगली फ़िल्म आरक्षण में मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन भी एक किरदार निभाते नज़र आयेंगे। इसमें उन्होंने अपने पसंदीदा अभिनेता अजय देवगन और  मनोज वाजपेई को भी लिया है।

अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:22 ) और पढ़ें ...
 

कार्ला ब्रूनी ने किया अभिनय, दर्शक बने सर्कोजी

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

पेरिस गायन और मॉडलिंग की दुनिया में काम करने के बाद अब फ्रांस की फ़र्स्ट लेडी कार्ला ब्रूनी-सार्कोज़ी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। वे मशहूर निर्देशक वुडी एलन की फ़िल्म में काम कर रही हैं।  फ़िल्म की शूटिंग पेरिस में हो रही है. जब कार्ला ब्रूनी सेट पर आई, तो वुडी एलन ने उनका स्वागत किया।  शूटिंग के दौरान कार्ला ब्रूनी के पति और राष्ट्रपति निकोलस  सार्कोज़ी सेट पर मौजूद थे।  उन्हें 42 सुरक्षाकर्मियों ने घेरा हुआ था.

अंतिम अद्यतन ( शुक्रवार, 30 जुलाई 2010 16:22 ) और पढ़ें ...
 
पृष्ठ 1 का 67

Sarovar Portico

श्री नंद किशोर नौटियाल जी

 

Polygon

Translate Website

Browse this website in:

Hindi Media

Login Form



Polls

बढ़ती नक्सली हिंसक वारदातों के लिए ज़िम्मेदार कौन?